भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, हालत नाजुक
Updated at : 22 Jul 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : तृणमूल समर्थित समाजविरोधियों के हमले से भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं. इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि इसके बावजूद भाजपाई कार्यकर्ता मदन दास से मारपीट करने वाले भानू दास और उसके सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. फिलहाल मदन दास सिलीगुड़ी […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : तृणमूल समर्थित समाजविरोधियों के हमले से भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं. इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि इसके बावजूद भाजपाई कार्यकर्ता मदन दास से मारपीट करने वाले भानू दास और उसके सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. फिलहाल मदन दास सिलीगुड़ी के एक गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं.
उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाने में भानू दास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी भानू दास ने भी मदन दास और उनकी पत्नी सबिता दास के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. भाजपा के जलपाईगुड़ी सदर मंडल दो नंबर कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी अनुसार बीते 17 जुलाई को भाजपाई कार्यकर्ता मदन दास के साथ भानू दास और उसके सहयोगियों ने मारपीट की थी. भाजपा के जलपाईगुड़ी सदर मंडल दो नंबर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि हमला करने वाले आरोपी सरेआम घुम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है. इस बारे में कोतवाली थाना के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




