दहेज की बेदी पर एक और बेटी को मारने की कोशिश , मांग रहे थे 2 लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : दो लाख रुपये दहेज के लिये गृहवधू को मारपीट कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. आरोप पति समेत ससुराल के तीन लोगों पर लगा है. मंगलवार की रात यह घटना चांचल थाने के हाटकोला इलाके में घटी. गंभीर रूप से जख्मी महिला फरहाना नसरीन (23) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती […]
विज्ञापन
मालदा : दो लाख रुपये दहेज के लिये गृहवधू को मारपीट कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. आरोप पति समेत ससुराल के तीन लोगों पर लगा है. मंगलवार की रात यह घटना चांचल थाने के हाटकोला इलाके में घटी. गंभीर रूप से जख्मी महिला फरहाना नसरीन (23) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
उसके भाई ओवैदुर रहमान और चाचा लिटन शेख ने पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा है कि पांच साल पहले फरहाना की शादी हाटखोला के साइन अहमद के साथ करायी गयी थी. उस समय जमीन बेचकर चार लाख रुपये दहेज पेशे से कपड़ा व्यवसायी साइन अहमद को दिया गया था.
साइन व फरहाना का एक बेटा भी है. पिछले कुछ दिनों से दामाद दो लाख रुपये की मांग को लेकर फरहाना के ऊपर अत्याचार कर रहा था. मंगलवार की रात ससुराल के लोगों ने फरहाना को जलाकर मारने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है व उनकी तालाशी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










