लाखों के ड्रग्स के साथ दबोचे गये दो युवक

Updated at : 18 Jul 2018 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों के ड्रग्स के साथ दबोचे गये दो युवक

कोलकाता : कोलकाता पुलिस का नारकोटिक्स विभाग ड्रग्स का अवैध कारोबार करनेवालों पर लगाम कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. गत सोमवार को करीब 225 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को दबोचा गया था. आरोपियों के नाम अमित दत्ता उर्फ राकेश (35) और नदीम अहमद (38) बताये गये हैं. अमित उत्तर […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस का नारकोटिक्स विभाग ड्रग्स का अवैध कारोबार करनेवालों पर लगाम कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. गत सोमवार को करीब 225 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को दबोचा गया था.
आरोपियों के नाम अमित दत्ता उर्फ राकेश (35) और नदीम अहमद (38) बताये गये हैं. अमित उत्तर 24 परगना जिला के बनगांव का रहनेवाला है, जबकि नदीम तपसिया का निवासी है. उनके कब्जे से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब चार लाख रुपये है.
आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. आरोपियों से पूछताछ द्वारा पुलिस उनके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola