सिर मुंड़वाकर छिपता फिर रहा था हत्या का आरोपी पति

Updated at : 12 Jul 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सिर मुंड़वाकर छिपता फिर रहा था हत्या का आरोपी पति

कोलकाता : तालतल्ला के अब्दुल लतीफ स्ट्रीट में रविवार तड़के अपनी पत्नी कुलसुम बानो (21) का कत्ल करने के बाद घर छोड़कर भागनेवाले आरोपी पति सैब आलम (25) को तालतल्ला थाने की पुलिस ने आसनसोल से गिरफ्तार किया है.बुधवार को अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का […]

विज्ञापन
कोलकाता : तालतल्ला के अब्दुल लतीफ स्ट्रीट में रविवार तड़के अपनी पत्नी कुलसुम बानो (21) का कत्ल करने के बाद घर छोड़कर भागनेवाले आरोपी पति सैब आलम (25) को तालतल्ला थाने की पुलिस ने आसनसोल से गिरफ्तार किया है.बुधवार को अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस से बचने से लिए वह अपना सिर मुंड़वा कर कोलकाता से भागकर आसनसोल जाकर छिपा था. इसके बाद वहां से भागकर वह पटना जा रहा था. इसी बीच, तालतल्ला थाने की पुलिस को खबर मिलने पर आसनसोल पुलिस को सूचित कर आरोपी को आसनसोल से पटना भागने के पहले रास्ते में ही पकड़ लिया गया. बुधवार को अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
गला घोंट कर हत्या का हुआ था खुलासा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुलसुम बानो की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गला घोंटने के कारण ही बिस्तर में उसकी आंखें बाहर निकल आयी थीं. इधर, इस घटना के बाद से उसका पति सैब आलम घर से फरार था. उसकी मां की शिकायत पर तालतल्ला थाने की पुलिस ने कत्ल का मामला शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. काफी कोशिश के बाद आरोपी को आसनसोल से पटना जा रही एक बस से सिर मुंड़वाये हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola