तृणमूल व माकपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jun 2018 5:46 AM
विज्ञापन

मेखलीगंज : कूचबिहार जिले के मेखलीगंज ब्लॉक की जमालदह ग्राम पंचायत के हरिरबाड़ी इलाके में रविवार को राजनीतिक हिंसा ने चरम रूप ले लिया. तृणमूल एवं माकपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हुए हैं. घायल हुए एक माकपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी है. इलाके में आगजनी […]
विज्ञापन
मेखलीगंज : कूचबिहार जिले के मेखलीगंज ब्लॉक की जमालदह ग्राम पंचायत के हरिरबाड़ी इलाके में रविवार को राजनीतिक हिंसा ने चरम रूप ले लिया. तृणमूल एवं माकपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हुए हैं. घायल हुए एक माकपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी है. इलाके में आगजनी भी की गयी. घटनास्थल पर पुलिस पिकेट बैठाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, जमालदह ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल व माकपा समर्थकों के बीच रविवार को अचानक भीषण संघर्ष शुरू हो गया. आरोप है कि पंचायत में एकमात्र विजयी माकपा प्रत्याशी अताबुल इस्लाम के घर के पास तृणमूल से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया. इलाके के मकानों में आगजनी की गयी. इस हमले में दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायलावस्था में माकपा के नौ और तृणमूल के पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










