आजादी के बाद का भारत वापस चाहती हैं गिरीजा देवी
कोलकाता: आजादी के बाद के भारत में और अब के भारत में ना पहचानने लायक फर्क आ गया है. उस समय के भारत और अब के भारत में काफी अंतर है. पहले के भारत को आजाद कराने में उस समय के नेताओं ने काफी अहम योगदान दिया था और अब के भारत को इस समय […]
कोलकाता: आजादी के बाद के भारत में और अब के भारत में ना पहचानने लायक फर्क आ गया है. उस समय के भारत और अब के भारत में काफी अंतर है. पहले के भारत को आजाद कराने में उस समय के नेताओं ने काफी अहम योगदान दिया था और अब के भारत को इस समय के नेताओं ने अपनी भलाई के लिए देश को गर्त में डाल दिया है.
लिहाजा उसी भारत को वापस पाने की कामना मन में लिए 93 वर्ष की एक वयस्क महिला गिरीजा देवी राम ने मतदान का प्रयोग किया. श्याम बाजार के एवी स्कूल में सुबह 7.30 बजे अपने परिवार के सदस्य के साथ वह मतदान केंद्र में पहुंची.
वोट देकर वापस आने के समय गिरीजा देवी ने बताया कि बदलते देश की बदलती तकनीक को देखकर जहां खुशी होती है. वहीं अब के देश के नेताओं के हालत को देखकर दु:ख भी होता है. आजकल के नेता किसी की भलाई के लिए आगे नहीं आते. जबकि आजादी के समय के नेता लोगों की भलाई के लिए जान तक दे देते थे. इसी कारण देश में बदलाव के इरादे से वे प्रत्येक बार की तरह इस बार भी वह वोट देने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










