स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त आठ छात्राएं घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Feb 2018 5:55 AM
विज्ञापन

कोलकाता : बागुईहाटी थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा मंदिर सिग्नल के पास सोमवार को एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ छात्राएं घायल हो गयीं. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार 4:30 बजे लेकटाउन गर्ल्स स्कूल की […]
विज्ञापन
कोलकाता : बागुईहाटी थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा मंदिर सिग्नल के पास सोमवार को एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ छात्राएं घायल हो गयीं. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार 4:30 बजे लेकटाउन गर्ल्स स्कूल की एक बस लेकटाउन से एयरपोर्ट इलाके के लिए रवाना हुई. बस में 46 छात्राएं सवार थीं. जोड़ा मंदिर सिग्नल पर स्कूल बस से आगे-आगे जा रही सरकारी बस के चालक ने अचानक सिग्नल के रेड होने पर ब्रेक दबा दिया. उसे पीछे आ रही स्कूल बस के चालक ने भी ब्रेक लगाने की कोशिश, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सरकारी बस से टकरा गयी. इस हादसे में आठ छात्राएं घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने सभी छात्राओं को बस से उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया. पुलिस का कहना है कि घटना के सरकारी बस का चालक और खलासी फरार हो गये. स्कूल बस के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










