दो दिन तक होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मौसम विभाग राहत की खुशखबरी लेकर आया है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश नहीं थमेगी. शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश का सफर अगले दो दिन तक जारी रहेगा. शनिवार सुबह से ही महानगर के आकाश पर बादल छाये हुए थे. शाम होते-होते बादल और गहरा गये. इसके बाद बारिश […]

विज्ञापन

कोलकाता: मौसम विभाग राहत की खुशखबरी लेकर आया है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश नहीं थमेगी. शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश का सफर अगले दो दिन तक जारी रहेगा.

शनिवार सुबह से ही महानगर के आकाश पर बादल छाये हुए थे. शाम होते-होते बादल और गहरा गये. इसके बाद बारिश होने लगी. बारिश हालांकि बहुत अधिक नहीं हुई, पर इसके प्रभाव के कारण कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में पारा तेजी से गिर गया. बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश के पास बना चक्रवात अब भी सक्रिय है और अगले दो दिनों तक यह इसी प्रकार बना रहेगा. यह राज्य की ओर बढ़ने लगा है.

चक्रवात के कारण राज्य की हवा में जलीय वाष्प की मात्र बढ़ी है. इस वजह से हवा में नमी अधिक बढ़ गयी है. इस वजह से ही दक्षिण बंगाल समेत राज्य के कई इलाकों में न केवल रुक-रुक कर बारिश हो रही है, बल्कि कालबैशाखी भी चल रही है.

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 13.1 मिलीमीटर बारिश हुई है. भले ही मूसलधार बारिश नहीं हुई, पर तापमान में कमी आने के कारण लोग बेहद खुश हैं. चिलचिलाती धूप से भी फिलहाल छुटकारा मिल गया है. शनिवार को दिन में बादल छाये रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola