गार्ड की मौत के बाद वन विभाग ने बढ़ायी गश्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Nov 2017 11:53 AM
विज्ञापन

मयनागुड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हाथी को मजाक-मजाक में सलामी देते हुए एक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है. वनकर्मी गोरूमारा जंगल में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गश्त लगा रहे हैं. साथ ही वाहन चालकों और अन्य यात्रियों से जंगली पशुओं की तस्वीर नहीं लेने की हिदायत भी दे […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हाथी को मजाक-मजाक में सलामी देते हुए एक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है. वनकर्मी गोरूमारा जंगल में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गश्त लगा रहे हैं. साथ ही वाहन चालकों और अन्य यात्रियों से जंगली पशुओं की तस्वीर नहीं लेने की हिदायत भी दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद से लोगों में दहशत है.
इसके बाद वन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त तेज कर दी है. जलपाईगुड़ी वन्य प्राणी डिवीजन के एडीएफओ राजू सरकार ने बताया कि गोरूमारा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गश्त बढ़ा दी गई है. यह गश्त प्रतिदिन चलायी जायेगी. मोटरबाइक सवारों और अन्य यात्रियों को सेल्फी नहीं लेने की हिदायत दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










