बड़तल्ला : पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद

कोलकाता. बड़तल्ला इलाके के डीसी मित्रा स्ट्रीट में 2012 के अप्रैल महीने में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में दोषी साबित होने के बाद अदालत ने हत्यारे पति को उम्रकैद की सजा सुनायी है. मृत महिला का नाम ममता शिकारी (25) था. पुलिस के मुताबिक वह सोनागाछी इलाके के डीसी मित्रा […]
नौ अप्रैल को कमरे से दुर्गंध आते देख पुलिस को लोगों ने खबर दी. पुलिस वहां पहुंची तो ममता का सड़ा-गला शव बरामद किया. इसकी जांच में पता चला कि ममता की हत्या कर उसका पति विपुल शिकारी फरार हो गया है.
काफी मशक्कत के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से ढाई महीने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. उसने बताया कि शादी के बाद से उसकी पत्नी की दूसरों के साथ अवैध संबंध था. मना करने के बावजूद वह नहीं मानी. इसके कारण उसे पत्नी का कत्ल करना पड़ा. सुनवाई चलने के बाद अदालत में विपुल को दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई. गहने चोरी करने के आरोप में उसे अलग से पांच वर्ष की सजा का एलान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










