विवाहिता ने डॉक्टर पर लगाया तंग करने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 9:25 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के एक डॉक्टर पर एक विवाहिता ने हमेशा तंग करने का आरोप लगागा है. इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर पर पीड़िता के पति को भी सरेआम पीटने का मुकदमा न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना में दायर हुआ है. सिलीगुड़ी के 32 नंबर वार्ड के सुकांतपल्ली निवासी रवि पाल का आरोप है कि उनके इलाके […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के एक डॉक्टर पर एक विवाहिता ने हमेशा तंग करने का आरोप लगागा है. इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर पर पीड़िता के पति को भी सरेआम पीटने का मुकदमा न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना में दायर हुआ है.

सिलीगुड़ी के 32 नंबर वार्ड के सुकांतपल्ली निवासी रवि पाल का आरोप है कि उनके इलाके में ही रहनेवाला एक सिरफिरा डॉक्टर उनकी पत्नी को काफी दिनों से तंग कर रहा है. रविवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बाजार जा रहे थे, तभी उसने अचानक बाइक के सामने आकर हमें रोक दिया. पहले मेरी पत्नी को बाइक से जबरन उतारने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर डॉक्टर मुझे पीटने लगा. श्री पाल का कहना है कि डॉक्टर ने ब्लेड से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया. इससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें पहुंची हैं.

वहीं, डॉक्टर ने भी पीड़ित दंपति पर उल्टा जानलेवा हमला करने का लिखित मामला एनजेपी थाना में ही दायर कराया है. दायर मामले के अनुसार दंपति ने डॉक्टर के घर में जबरन घुस कर बेवजह जान से मारने की कोशिश की है. दंपती के साथ और भी कई हमलावर युवक साथ में थे. डॉक्टर किसी तरह अपनी जान बचाकर खुद के ही घर से भागा. डॉक्टर ने दंपती द्वारा लगाये गये आरोपों को मिथ्या और बेबुनियाद करार दिया है. वहीं, पूरे घटनाक्रम की एनजेपी थाना की पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola