विवाद सुलझाने गये ट्रैफिक कांस्टेबल की कर दी पिटाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2017 8:30 AM

विज्ञापन

कोलकाता. एक कार चालक के साथ मारपीट कर रहे युवकों को हटाने की कोशिश करने के दौरान बदमाश युवकों ने ट्रैफिक कांस्टेबल की पिटाई कर दी. घटना कसबा इलाके के रुबी चौराहे के पास गुरुवार रात की है. पीड़ित कांस्टेबल का नाम दिव्येंदु घोष है. वह कसबा ट्रैफिक गार्ड में पोस्टेड हैं. इस घटना में […]

विज्ञापन
कोलकाता. एक कार चालक के साथ मारपीट कर रहे युवकों को हटाने की कोशिश करने के दौरान बदमाश युवकों ने ट्रैफिक कांस्टेबल की पिटाई कर दी. घटना कसबा इलाके के रुबी चौराहे के पास गुरुवार रात की है. पीड़ित कांस्टेबल का नाम दिव्येंदु घोष है. वह कसबा ट्रैफिक गार्ड में पोस्टेड हैं. इस घटना में घटनास्थल से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोपाल राय (22), लिटन कयाल (21), भास्कर कराती (19) और विप्लब गुहा (23) हैं. पीड़ित कांस्टेबल ने उनके खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने कहा कि एक कार चालक के साथ दोनों झमेला कर रहे थे.

विवाद को सुलझाने में सभी का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. थाने से अतिरिक्त फोर्स को भेज कर युवकों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य किया गया. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ हो रही है. वहीं इस घटना के बीच कार चालक कार लेकर वहां से भागने में कामयाब हो गया. उसकी भी तलाश हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola