सिलीगुड़ी में सख्ती के बाद गाय तस्करों ने बदला रूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2017 8:22 AM
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिला पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी व बीएसएफ के लगातार अभियान से घबराकर गाय तस्करों ने एक नया मार्ग ढूंढ़ निकाला है. कूचबिहार के बदले अब मालदा व उत्तर दिनाजपुर से सटे सीमांत इलाकों से गायों को सीमा पार बांग्लादेश पहुंचाया जा रहा है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) […]
इन अभियानों में कुल 265 लोगों की गिरफ्तारी भी हुयी है. इसके अलावा पिछले एक वर्षों में एसएसबी व बीएसएफ ने भी कई अभियान चलाकर हजारों की संख्या में गायों को सीमा पार बांग्लादेश जाने से बचाया है. सिलीगुड़ी के रास्ते गायों को कूचबिहार तक पहुंचाने में तस्करों की हवा निकल रही है. इसी वजह से तस्करो ने अपना रूट बदल लिया है. सूत्रों ने बताया कि पहले पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड के कई इलाकों से गायों को बिहार-बंगाल सीमांत किशनगंज या दालखोला में जमा किया जाता था. उसके बाद गायों को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर पहुंचाया जाता था. फिर यहां से गायों को ट्रकों में भरकर विधान नगर के रास्ते कूचबिहार के लिये रवाना किया जाता था. हाल के कुछ वर्षों में प्रतिदिन गायों से लदे 10 से 15 ट्रकें कूचबिहार के लिये भेजी जाती थी. गाय तस्करी का मार्ग बदलने के बाद से मवेशियों को किशनगंज या दालखोला में ही इक्ठा किया जाता है. गायों से लदे ट्रक अब यहां से उत्तर दिनाजपुर व मालदा से सटे अंतराष्ट्रीय सीमांत इलाकों की ओर रवाना किये जाते हैं. दालखोला के मल्लिकपुर से करनदिघि, रायगंज, इटाहार, कालियाचक, मालदा व जंगीपुर से होकर गायों को सीमापार बांग्लादेश पहुंचाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










