ePaper

पश्चिम बंगाल : सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहने में मचा बवाल, राज्य भर में प्रदर्शन व हंगामा जारी

Updated at : 21 Feb 2024 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
SiKH

दिल्ली में है सिखों का बड़ा असर

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कह दिया. जिसपर पुलिस अधिकारी ने कड़ा विरोध किया. इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ. जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल में इसे लेकर टिप्पणी भी की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली (Sandeshkhali) में प्रदर्शन के दौरान आसनसोल साउथ की विधायक सह भाजपा प्रदेश कमेटी की सचिव अग्निमित्रा पाल व शुभेंदु अधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहने के मुद्दे को लेकर सिख समाज में उबाल आ गया है. कोलकाता, आसनसोल समेत जिलों में जगह- जगह पर सिख समुदाय की ओर से प्रदर्शन शुरु हो गया है. सिख समुदाय की मांग है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए वरना यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा.

आसनसोल एक ऐसा संसदीय क्षेत्र हैं जहां सिख वोटरों की संख्या सबसे अधिक

गौरतलब है कि श्रीमती पाल ने संदेशखाली में प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कह दिया. जिसपर पुलिस अधिकारी ने कड़ा विरोध किया. इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ. जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल में इसे लेकर टिप्पणी भी की. इस घटना को लेकर पूरे सिख समाज में काफी नाराजगी है. पूरे राज्य में आसनसोल एक ऐसा संसदीय क्षेत्र हैं जहां सिख वोटरों की संख्या सबसे अधिक है. यहां 60 हजार से अधिक सिख वोटर हैं. एक वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, थाना प्रभारियों से लेकर बड़े अधिकारियों और बीडीओ से लेकर अन्य अधिकारियों के प्रति श्रीमती पाल का रवैया काफी असंवेदनशील रहा है.

शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर संदेशखाली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस तरह के शब्द का इस्तेमाल पार्टी के किसी भी नेता ने नहीं किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सिख समुदाय के योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है. सीमाओं पर जब युद्ध होता है, तो उनका योगदान अहम होता है. सिखों के बारे में इस तरह की बात हम नहीं कर सकते, न कभी कह सकते हैं. वे लोग सच्चे राष्ट्रवादी हैं. वह सिख धर्म का काफी सम्मान करते हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola