ePaper

weekly current affairs quiz 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें अपनी तैयारी को मजबूत

Updated at : 10 May 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

इस सप्ताह के शीर्ष 10 प्रश्नों के साथ अपने करेंट अफेयर्स ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करें...

विज्ञापन

weekly current affairs quiz 2024 : किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी आपके लिए बेहद उपयोगी है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

1. भारत ने पहली बार किस देश में बीते अप्रैल में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्यात किया है?
(क) रूस
(ख) मलेशिया
(ग) फिलीपींस
(घ) वियतनाम

2. मई की किस तारीख को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस ( वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे) मनाया जाता है?
(क) 1 मई
(ख) 3 मई
(ग) 7 मई
(घ) 9 मई

3. किस पोर्ट को भारत में पहला ट्रांसशिपमेंट ऑपरेशन संचालित करने की अनुमति मिल गयी है?
(क) पारादीप पोर्ट
(ख) चेन्नई पोर्ट
(ग) मोर्मुगाओ पार्स
(घ) विझिंजम पोर्ट

4. भारत सरकार के किस मंत्रालय ने रत्न एवं आभूषण क्षेत्र को अधिकृत आर्थिक संचालक (एईओ) का दर्जा प्रदान किया है?
(क) वित्त मंत्रालय
(ख) गृह मंत्रालय
(ग) पेट्रोलियम मंत्रालय
(घ) शिक्षा मंत्रालय

5. सिएरा माद्रे क्या है, जिसकी इन दिनों वैश्विक स्तर पर चर्चा है?
(क) देश (ख) टापू (ग) जहाज (घ) मिसाइल

6. निम्न में से किस देश में 14 से 16 अप्रैल, 2024 तक एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया?
(क) किर्गिस्तान
(ख) इंडोनेशिया
(ग) ताइवान
(घ) ईरान

7. वैश्विक प्लास्टिक संधि पर वार्ता का चौथा सत्र 23 से 29 अप्रैल, 2024 के मध्य ओटावा में आयोजित हुआ, यह शहर किस देश की राजधानी है?
(क) बोलीविया
(ख) अर्जंटीना
(ग) ब्राजील
(घ) कनाडा

8. सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ही हर साल मई की किस तारीख को अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाया जाता है?
(क) 3 मई
(ख) 5 मई
(ग) 11 मई
(घ) 15 मई

9. सातवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक हाल ही में किस शहर में आयोजित की गयी थी ?
(क) भोपाल
(ख) बेंगलुरू
(ग) नयी दिल्ली
(घ) मुंबई

10. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा), इंडिया ने स्वच्छ खेलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कौन सा अभियान आयोजित किया?
(क) प्ले ट्रू
(ख) आसमां
(ग) प्रकाश
(घ) प्ले बेस्ट

सही जवाब 
1(ग), 2(ख), 3 (घ), 4(क), 5(ग), 6(क), 7(घ), 8(क), 9(ग), 10 (क).

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola