Uttarakhand News: उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी ने खोला खजाना, 1200 करोड़ रुपये का दिया राहत पैकेज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Sep 2025 6:53 PM
PM Modi
Uttarakhand News: पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में हाल ही में आई आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है. अपने दौरे में पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित इलाकों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का भी ऐलान किया.
Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम शाम देहरादून के पास जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी के आगमन पर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए सीएम धामी ने कहा ”प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेशवासियों के बीच मौजूद होना प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुई बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा की.

पीएम मोदी ने की वित्तीय सहायता की घोषणा
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की.
बारिश-बाढ़ से राज्य में मची है तबाही
इस मानसून सीजन में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली-हर्षिल, चमोली में थराली, बागेश्वर में कपकोट, पौड़ी में सैंजी जैसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि, बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भारी तबाही हुई है. ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल एक अप्रैल से अब तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं में 81 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 94 अन्य लोग लापता हैं. इन आपदाओं में 80 लोग घायल भी हुए हैं. गुरुवार को पीएम मोदी ने एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जायजा लिया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में बाढ़ प्रभावित लोगों से भी बातचीत की. इससे पहले पीएम मोदी देहरादून में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बातचीत की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में हाल ही में आई आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं, खराब मौसम की वजह से हवाई दौरा रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










