जिस जमीन को आतिक अहमद ने किया था कब्जा , वहां अब योगी सरकार बनवाएगी 602 लग्जरी फ्लैट, जानें कीमत और सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

कब्जे वाली जमीन पर अब बसेंगे परिवार (AI)

माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली करोड़ों की सरकारी जमीन पर अब योगी सरकार मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए 602 फ्लैट्स का निर्माण कराएगी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की इस बहुप्रतीक्षित योजना को रेरा रजिस्ट्रेशन मिल गया है और जल्द भूमि पूजन की तैयारी है.

विज्ञापन

Prayagraj Development Authority : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराई गई थी. अब इसी जमीन पर मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए आशियाना बनाने की तैयारी है. माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई प्रयागराज विकास प्राधिकरण की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 602 फ्लैट बनाए जाएंगे. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से पद्म लोक आवास योजना के नाम से आवास बनाए जाएंगे. प्रयागराज मंडल के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने बताया कि चकिया इलाके में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई प्राधिकरण की जमीन पर मध्यम आय वर्ग के लिए 602 फ्लैट बनाने की तैयारी की गई है.

विज्ञापन

रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, जल्द होगा भूमि पूजन

कमिश्नर के मुताबिक योजना को रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर मिल चुका है. इसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूमि पूजन कराने की तैयारी है. भूमि पूजन के बाद फ्लैटों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि भूमि पूजन से पहले कॉन्ट्रैक्टर को फाइनल किया जाना है और इसके लिए प्रक्रिया चल रही है.

14 मंजिला बिल्डिंग में बनेंगे 602 फ्लैट

अतीक अहमद जिस जमीन पर कभी अपने घोड़े बांधता था, उसी जमीन पर अब लोगों के लिए आशियाना बनाया जाएगा. 9811.35 वर्ग मीटर में 14 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होगा. सभी फ्लैट 2BHK होंगे और प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 56.45 वर्ग मीटर होगा. एक फ्लैट की लागत करीब 28 लाख रुपये आएगी, जबकि खरीदारों को यह लगभग 30 लाख रुपये में मिलेगा. पूरी योजना करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी.

पार्किंग से लेकर सोलर सिस्टम तक की सुविधा

प्रस्तावित बिल्डिंग में पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम की सुविधा होगी. बिल्डिंग का निर्माण अत्याधुनिक मिवान स्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी से किया जाएगा. इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और एसटीपी का भी निर्माण किया जाएगा.

अतीक की जमीन पर पहले भी बन चुके हैं 76 फ्लैट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल में कहा था कि उनका पसंदीदा विषय माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना है. प्रयागराज में तीन दशक से ज्यादा समय तक आतंक का पर्याय रहे माफिया अतीक अहमद का भी अंत योगी सरकार में हुआ. सीएम योगी ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 फ्लैट बनाकर लोगों के घर का सपना पूरा किया है. इन फ्लैटों में लोग पिछले तीन वर्षों से रह भी रहे हैं. इसी कड़ी में अब अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई प्रयागराज विकास प्राधिकरण की करोड़ों रुपये की जमीन पर निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए 602 फ्लैट बनाने की तैयारी है.

41 करोड़ रुपये है जमीन की कीमत

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है. विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1989 में इस जमीन का अधिग्रहण किया था. लेकिन अतीक अहमद की दबंगई के चलते प्रयागराज विकास प्राधिकरण यहां कोई निर्माण कार्य नहीं कर सका था. अब अतीक अहमद की मौत के बाद इस जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे. इससे जमीन आबाद होने के साथ ही यहां की गंदगी भी दूर होगी.

2021 में शुरू हुई थी पहली आवास योजना

यूपी में माफिया से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाने की पहली योजना प्रयागराज में वर्ष 2021 में शुरू हुई थी. वर्ष 2023 में योजना पूरी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लोगों को समर्पित किया था. अब दूसरी योजना भी अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जमीन पर शुरू होने जा रही है. इससे 602 परिवारों के सिर पर छत देने की योजना पूरी होगी.

Also Read : SC/ST राहत के नाम पर सरकारी खजाने से निकले 23 लाख, HC ने पूरे यूपी में दिए जांच के आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola