यूपी के 26 जिलों में अलर्ट: प्रयागराज में तेज बारिश, इन जगहों पर पारा 44℃ के पार, जानिए कब तक आएगा मानसून

Updated:
विज्ञापन

यूपी का मौसम

UP Weather: मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट साफ संकेत दे रही है कि मानसून अब उत्तर प्रदेश से ज्यादा दूर नहीं है. हालांकि अगले 48 से 72 घंटे तक गर्मी, उमस और कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी, इसके बाद पूर्वी यूपी से मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दायरा बढ़ेगा और लंबे समय से जारी गर्मी से राहत मिलने लगेगी.

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब बेहद करीब है, लेकिन उससे पहले प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस का दौर झेलना पड़ेगा. मौसम केंद्र लखनऊ की 24 जून और 25 जून की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा बिहार की ओर तेजी से बढ़ रही है और अगले 2-3 दिनों में पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है.

यूपी के पूर्वी जिलों में 28 जून तक मानसून करेगी एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है. मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल बिहार के करीब सक्रिय है. विभाग का आकलन है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून गोरखपुर, महराजगंज और आसपास के पूर्वी जिलों से यूपी में प्रवेश कर सकता है, इसके बाद इसका विस्तार तेजी से पश्चिम की ओर होगा और जून के आखिर तथा जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से मानसूनी बारिश के दायरे में आ सकते हैं.

प्रदेश में बारिश का बड़ा घाटा

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि 24 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य 58.2 मिमी वर्षा के मुकाबले केवल 26.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है. प्रदेश में 54 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है. हालांकि सामान्य तौर पर मानसून 20 जून तक यूपी में दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने से आगमन में करीब एक सप्ताह से अधिक की देरी हो रही है.

  • पूर्वी यूपी में 67% बारिश की कमी
  • पश्चिमी यूपी में 29% बारिश की कमी
  • पूरे प्रदेश में 54% वर्षा घाटा

बांदा सबसे गर्म, कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

25 जून को जारी तापमान रिपोर्ट के अनुसार बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अलावा प्रयागराज में 43.4 डिग्री, फतेहपुर में 42.2 डिग्री, फतेहगढ़ और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

लू जैसी बनेंगी परिस्थितियां

लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गोरखपुर 40.4 डिग्री और वाराणसी बीएचयू 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जो लू जैसी परिस्थितियों की ओर इशारा करता है.

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रहेगी. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बादल छाने और छिटपुट बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा.

26 जून 2026 दिन शुक्रवार

  • अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार
  • तापमान में हल्की बढ़ोतरी
  • उमस में रहेगा इजाफा

27 जून 2026 दिन शनिवार

  • पूर्वी यूपी में लू और गर्म हवाओं के असर
  • पश्चिमी जिलों में भी गर्मी रहेगी बरकरार

28 जून 2026 दिन रविवार

  • गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर समेत पूर्वी जिलों में मानसून की पहली बारिश की संभावना
  • पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है.

29 जून 2026 दिन सोमवार

  • पूर्वी यूपी में व्यापक बारिश के संकेत.
  • लखनऊ समेत मध्य यूपी में बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

30 जून से 1 जुलाई

  • पूर्वी और मध्य यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना.
  • पश्चिमी यूपी में भी गरज-चमक और बारिश की शुरुआत होगी.
  • तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola