UP में राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, 10 से 25 सितंबर तक बंटेगा फ्री अनाज, जानें अंत्योदय कार्ड पर कैसे मिलेगी चीनी?

Updated:
विज्ञापन

यूपी में राशन कार्डधारकों को मुफ्त अनाज और सस्ती चीनी का लाभ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश में राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है. सितंबर महीने के लिए मुफ्त अनाज और अंत्योदय कार्डधारकों के लिए रियायती चीनी के वितरण की घोषणा की गई है. जानिए कब और कैसे मिलेगा लाभ.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में राशन कार्डधारकों के लिए सितंबर महीने के खाद्यान्न वितरण को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है. बरेली जिले में 10 से 25 सितंबर तक राशन का वितरण किया जाएगा. इस दौरान पात्र कार्डधारकों को उनके कार्ड पर तय खाद्यान्न मिलेगा. वहीं अंत्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी भी दी जाएगी.

विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड पर 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के हिसाब से कुल तीन किलो चीनी दी जाएगी. इसकी कीमत 18 रुपये प्रति किलो तय की गई है. यानी तीन किलो चीनी के लिए कार्डधारक को कुल 54 रुपये देने होंगे. खास बात यह है कि चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी.

35 किलो राशन बिल्कुल मुफ्त

सितंबर में अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाएगा. इसमें 21 किलो गेहूं, 9 किलो फोर्टिफाइड चावल और 5 किलो बाजरा शामिल है. यानी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा.

बाजरा नहीं मिला तो गेहूं या चावल मिलेगा

बाजरा को लेकर भी विभाग ने स्थिति साफ कर दी है. अगर उचित दर विक्रेता के पास बाजरा उपलब्ध है तो कार्डधारक को निर्धारित 5 किलो बाजरा दिया जाएगा. लेकिन अगर दुकान पर बाजरा का स्टॉक खत्म हो गया है, तो तय निर्देश के अनुसार उसके स्थान पर गेहूं या चावल दिया जाएगा.

पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट मिलेगा इतना अनाज

पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिए भी सितंबर का खाद्यान्न निर्धारित किया गया है. उन्हें प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो फोर्टिफाइड चावल और दो किलो बाजरा मुफ्त मिलेगा. इस तरह कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा.

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा

पात्र गृहस्थी कार्डधारक खाद्यान्न लेने के लिए पोर्टेबिलिटी सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि उचित दर विक्रेता अपने पास उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक ही पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर पाएंगे. यानी दूसरी दुकान से राशन लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन यह संबंधित दुकान के उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगी.

25 सितंबर को OTP से भी मिलेगा राशन

अगर कोई उपभोक्ता 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन लेने में असमर्थ रहता है, तो उसके लिए भी व्यवस्था की गई है. ऐसे उपभोक्ताओं को मोबाइल OTP के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा. इससे आधार प्रमाणीकरण में परेशानी आने पर भी राशन लेने का विकल्प रहेगा.

राशन दुकानों के लिए तय हुआ समय

उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण के दौरान तय समय का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. दुकानों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करना होगा.

कार्डधारक समय पर ले लें अपना राशन

खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश के मुताबिक, कार्डधारक निर्धारित अवधि के भीतर अपने संबंधित उचित दर विक्रेता के यहां जाकर कार्ड पर देय खाद्यान्न ले सकते हैं. वहीं अंत्योदय कार्डधारक खाद्यान्न के साथ निर्धारित चीनी भी प्राप्त कर सकेंगे.

Also Read: यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola