ePaper

UP Rains: मानसून सक्रिय अगले 72 घंटे यूपी के इन जिलों में भारी से भारी बारिश, IMD Mausam Alert

Updated at : 22 Aug 2024 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
UP RAIN

बारिश की सांकेतिक फोटो

UP Rains: उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने (Indian Meteorological Department) बड़ा अपडेट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्रफल बनने की वजह से उत्तर प्रदेश में मानसून के तेवर कड़े हो गए हैं. इसी बीच IMD ने अगले 72 घंटे यूपी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. राज्य के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन प्रदेश में अभी भी दिन के समय में उमस बरकरार है. बीते सोमवार 19 और मंगलवार 20 अगस्त को को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बहराइच, गोंडा के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी से भारी बारिश हुई है. यूपी के इन जिलों में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक लोगों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे यानी आज ( Aaj Ka Mausam) से तीन दिन 22,23,24 अगस्त तक लगातार मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ALSO READ: Ayushman Bharat Scheme: खुशखबरी! महिलाओं को 15 लाख तक फ्री इलाज, अन्य को 10 लाख का लाभ 

RAIN ALERT

यूपी में उमस बरकरार (UP WEATHER)

  • मंगलवार 20 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी तो हुई लेकिन उमस बरकरार रही.
  • भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अगले 72 घंटे यानी 22, 23 और 24 को भारी से भारी बारिश (Heavy Rain) होने का अलर्ट जारी किया है
  • वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग (Weather Department) ने यहां पर 23 और 24 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
  • बीते बुधवार उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.2 (maximum temperature) डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 29 (minimum temperature) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो काफी अधिक रहा इस वजह से उत्तर प्रदेश में उमस (humidity in Uttar Pradesh) बरकरार रही.
UP RAIN

ALSO READ: Auto Taxi Drivers Strike: Delhi-NCR में दो दिन के हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी चालक, जानिए क्यों कर रहे हैं विरोध?

अगले 72 घंटे भारी बारिश का पूर्वानुमान (Heavy rain forecast next 72 hours)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, गोंडा, अयोध्या, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, हरदोई, मुरादाबाद, पीलीभील, बरेली, रामपुर और शाहजहांपुर के आसपास के इलाके में 24 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है.

UP WEATHER
विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola