UP के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक झटके में थम गया सफर! बस में पीछे से घुसा ट्रक, 3 की मौत, 11 घायल

Updated:
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक निजी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया.

विज्ञापन

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार

हादसा टेरी गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आए ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस में अफरातफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों की मदद से शुरू हुआ रेस्क्यू

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है.

तीन यात्रियों की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं, घायल यात्रियों का इलाज जारी है. हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल टक्कर की वजह से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने हादसे में तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

Must Read: UP में रात में भी बन रही सोलर बिजली! हजारों मामले आए सामने, पावर कॉरपोरेशन भी हैरान, जानें पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola