UP News : पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहता था, मना करने पर दबा देता था गला

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पुलिस ने एक ‘साइको किलर’ को गिरफ्तार किया है. उसपर महिला की हत्या करने का आरोप लगा है. जानें पूरा मामला
UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनी फैलाने वाली खबरें पिछले दिनों से आ रहीं थीं. दरअसल, महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने वाला ‘साइको किलर’ को पुलिस का सिर दर्द बना हुआ था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने छह महिलाओं की हत्या करने के अपने गुनाह को भी कबूल लिया है.
मामले को लेकर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन दिन पहले ही तीन स्केच जारी किये थे और उससे मिलते-जुलते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया गया है. आरोपी की पहचान जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज सानुआ निवासी कुलदीप के रूप में हुई है जो 35 साल का है.
आरोपी ने पूछताछ में छह घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली
बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना व पूर्व में तैयार किये गये स्केच और उपलब्ध वीडियो की सहायता से आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार किया गया. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में छह घटनाओं को अंजाम देने की बात को कबूल लिया है. जिले के मुख्यतः शाही एवं शीशगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 से 2024 में निरंतर सुनसान स्थानों पर अधेड़ उम्र की छह महिलाओं की गला घोटकर हत्या किये जाने की घटनाएं सामने आई थीं.
धरपकड़ के लिए ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान शुरू किया गया
अधिकारी ने बताया कि इन घटनाओं के संबंध में शाही एवं शीशगढ़ थानों में हत्या के मुकदमे दर्ज किये गये हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान शुरू किया गया और जिले के कुशल पुलिसकर्मियों को छांटकर कुल 22 टीमों का गठन किया गया. अभियान के दौरान 25 किलोमीटर के दायरे में 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का खंगाला गया और 600 नये सीसीटीवी कैमरे लगाये गये.
Read Also : Kakori Train Action: सीएम योगी ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ
खबरों की मानें तो अभियुक्त ‘पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहता था और मना करने पर गला दबाकर उनकी हत्या करता था. सभी घटनाएं उसने शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में की. पुलिस ने ‘साइको किलर’ को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की और सभी महिलाओं की हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली. ‘साइको किलर’ ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया, उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी. इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई.
पहले आरोपी करता था छेड़छाड़
हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था.सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थी. वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था. इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था. पुलिस ने बताया कि कुलदीप कुमार के पास से मारी गयीं महिलाओं का सामान भी बरामद किया गया है.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










