आईसीयू में भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने खंगाले CCTV

Updated:
विज्ञापन

मरीज की मौत पर जांच जारी (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: अयोध्या के हासापुर स्थित झुनझुनवाला हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स सो रही थी और समय पर मरीज पर ध्यान नहीं दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित हासापुर के झुनझुनवाला हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स सो रही थी और समय पर मरीज की हालत पर ध्यान नहीं दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती थीं मरीज

मृतका चंद्रावती के बेटे राजेंद्र के अनुसार, उनकी मां का 22 जुलाई को झुनझुनवाला हॉस्पिटल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. अस्पताल के नियमों के अनुसार आईसीयू में मरीज के साथ किसी परिजन को रहने की अनुमति नहीं थी, जबकि उनकी बहन बाहर मौजूद थी.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रात में जब उनकी बहन आईसीयू के अंदर जाना चाहती थीं तो ड्यूटी पर तैनात नर्स ने उन्हें बाहर कर दिया. उनका कहना है कि वार्ड में अंधेरा था और नर्स सो रही थी. सुबह करीब चार बजे दोबारा देखने पर चंद्रावती कोई हरकत नहीं कर रही थीं. इसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. परिजनों का दावा है कि महिला की मौत रात करीब 1:35 बजे ही हो चुकी थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

हंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच की है. मामले में परिजनों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: जिस घर में बेटी थी सबसे सुरक्षित, वहीं पिता और सौतेली मां ने रची मौत की साजिश, आत्महत्या का दिया रूप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola