आप भी मिट्टी से बनाएं अनोखी चीजें और पाएं 15 हजार रुपये का इनाम, UP सरकार दे रही मौका, ऐसे करे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आपके हाथों में है मिट्टी का हुनर तो मिलेगा इनाम (AI)

उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक माटीकला और शिल्प में नवाचार करने वाले युवाओं को सम्मानित कर रही है. मंडल स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के विजेता को 15,000 रुपये नकद दिए जाएंगे. इच्छुक युवा 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Matikala Yojana : मेरठ मंडल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन युवाओं ने माटीकला और परंपरागत शिल्प में नवाचार कर अपनी विशेष पहचान बनाई है, उनके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग एवं माटीकला विभाग की ओर से ऐसे युवा उद्यमियों को मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा. इसके तहत विजेताओं को क्रमशः 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इच्छुक युवा 15 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं.

विज्ञापन

माटीकला में नवाचार करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जिलों के जिन युवाओं ने माटीकला या परंपरागत कार्य को आगे बढ़ाते हुए नए मॉडल और उत्पाद तैयार किए हैं, उन्हें इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार जिला ग्रामोद्योग विभाग और माटीकला विभाग की ओर से ऐसे होनहार युवाओं का चयन किया जाएगा. यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग एवं परिक्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी मेरठ मंडल मान्या चतुर्वेदी ने दी.

विजेताओं को मिलेगी 15 हजार रुपये तक इनाम

जिला ग्रामोद्योग एवं परिक्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी मेरठ मंडल मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल उत्कृष्ट युवाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. प्रथम पुरस्कार के लिए 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 12,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 10,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है.

मंडल स्तर के बाद राज्य स्तर पर होगा चयन

मंडल स्तर पर चुने गए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद राज्य स्तर पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. चयनित विजेताओं को शासन की ओर से लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इच्छुक युवा माटीकला से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं.

त्योहारों के चलते बढ़ी माटी के उत्पादों की मांग

हर साल परंपरागत एवं प्रजापति समाज से जुड़े हुनरमंद लोगों को इस तरह के पुरस्कारों के माध्यम से सम्मानित किया जाता है. युवाओं में पारंपरिक शिल्पकला को पेशेवर रूप से आगे बढ़ाने और नए उत्पाद तैयार करने को लेकर भी उत्साह बढ़ रहा है. मेरठ में मेडिकल कॉलेज के पास माटीकला से संबंधित बड़ा बाजार है, जहां शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत कारीगरों को लाभ दिया जा रहा है. दीपावली नजदीक होने के कारण कुम्हार समाज की ओर से भी विभिन्न प्रकार के आकर्षक माटी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. इच्छुक युवा 15 सितंबर से पहले आवेदन कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.

Also Read : रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, UP के इस जिले मे कक्षा 8 तक के स्कूल आज बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola