रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, UP के इस जिले में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन

कक्षा 8 तक स्कूल बंद

बरेली में रविवार को हुई भारी बारिश ने पिछले 14 सालों का सितंबर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

UP Weather News : बरेली में रविवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने सितंबर में बारिश के पिछले 14 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. रविवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा. रातभर हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

दोपहर से शुरू हुई बारिश, रातभर जारी रहा सिलसिला

मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बीच रविवार दोपहर करीब दो बजे बरेली में तेज बारिश शुरू हुई. शाम चार बजे तक मूसलाधार बारिश हुई. इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश धीमी पड़ी, लेकिन रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा. रविवार रात आठ बजे तक जिले में 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर महीने में पिछले 14 वर्षों के दौरान एक दिन में इतनी बारिश पहली बार रिकॉर्ड की गई है.

आधी रात के बाद फिर बरसे बादल

रविवार देर रात आधी रात के बाद एक बार फिर बारिश ने जोर पकड़ लिया. इसके बाद सोमवार सुबह तक लगातार बारिश होती रही. भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है. आने वाले दिनों में भी जिले और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.

2026 में सितंबर की बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड

बरेली में सितंबर महीने में दर्ज बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ वर्षों में बारिश का आंकड़ा लगातार बढ़ा है. 2023 में सितंबर में 115 मिलीमीटर, 2024 में 120 मिलीमीटर और 2025 में 125 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 134.3 मिलीमीटर पहुंच गया.

सितंबर में दर्ज बारिश का आंकड़ा (मिमी):

2012 — 24

2013 — शून्य

2014 — 19.5

2015 — 23.1

2016 — 21.3

2017 — 22.6

2018 — 20.2

2019 — 20.5

2020 — 21.1

2021 — 22.6

2022 — 9

2023 — 115

2024 — 120

2025 — 125

2026 — 134.3

बारिश के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

लगातार हो रही बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. जिलाधिकारी के आदेश के बाद बीएसए डॉ. विनीता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं. यह अवकाश जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा.

यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई-आईसीएसई स्कूल भी शामिल

जारी आदेश के अनुसार, सोमवार को कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय बंद रहेंगे. इसके अलावा परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी इस आदेश के दायरे में हैं. भारी बारिश के बीच प्रशासन ने बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है.

Also Read : ट्रेन में अब नहीं दिखेगा कूड़े का ढेर, वंदे भारत-राजधानी समेत इन ट्रेनों में बदलेगी व्यवस्था, रेलवे ने बनाया नया प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola