एक लाख नौकरी के ऐलान पर मायावती ने उठाए सवाल, योगी सरकार से की 30 हजार स्कूल खोलने की मांग

Updated:
विज्ञापन

मायावती ने योगी सरकार से 30 हजार स्कूल खोलने की मांग की

UP politics : विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. योगी सरकार की 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने 30 हजार बंद सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने और 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की मांगों पर भी ध्यान देने की अपील की है.

विज्ञापन

UP Politics : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती दिख रही है. एक ओर योगी सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है, तो दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घोषणा को सही लेकिन देर से उठाया गया और चुनावी कदम बताया है. मायावती ने सरकार से बंद किए गए करीब 30 हजार सरकारी स्कूलों को दोबारा सक्रिय करने और शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है.

विज्ञापन

एक लाख सरकारी नौकरियों के एलान पर उठाया सवाल

मायावती ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा सही निर्णय है, लेकिन यह कदम चुनावी ज्यादा लगता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों को पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से मुक्त रखते हुए समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि यह घोषणा चुनावी छलावा साबित न हो. साथ ही उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षित पदों के बैकलॉग पर भर्ती को लेकर भी सरकार से स्पष्ट घोषणा की अपेक्षा जताई.

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया

बसपा सुप्रीमो ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे 6,800 अभ्यर्थियों का भी मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि ये अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार भूखे-प्यासे आंदोलन कर रहे हैं. मायावती ने सरकार से उनके मामले पर पूरी सहानुभूति के साथ विचार करने की अपील की और कहा कि उन्हें वास्तविक राहत सरकार ही दे सकती है.

बंद 30 हजार स्कूलों को फिर खोलने की मांग

मायावती ने स्कूली शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीएसपी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति सुधारने की मांग लगातार करती रही है. उन्होंने सरकार से प्रदेश में बंद किए गए लगभग 30 हजार सरकारी स्कूलों को अविलंब दोबारा अच्छे तरीके से सक्रिय करने की व्यवस्था करने की अपील की. उनके मुताबिक, ऐसा कदम जनहित में होगा.

महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी जोर

मायावती ने महिलाओं के मुद्दे पर भी सरकारों से सही नीयत और नीति के साथ काम करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा जैसी सुविधाओं से कहीं अधिक जरूरी है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में शोषण, अत्याचार और उत्पीड़न से बचाया जाए. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। यूपी में चुनावी माहौल के बीच सपा और भाजपा की ओर से महिला मतदाताओं को ध्यान में रखकर योजनाओं की घोषणाएं की जा चुकी हैं.

Also Read: Rakhi 2026: जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई AI सोलर राखी, जानिए कैमरा-माइक समेत क्या है खास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola