UP चुनाव से पहले युवाओं के लिए नौकरी का खजाना, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की भर्ती का विज्ञापन निकालेंगे CM योगी

Updated:
विज्ञापन

बलिया से योगी का सियासी संदेश

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि UPTET पास 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा. यह भर्ती युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर खोलेगी.

विज्ञापन

UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है. सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में हुई UPTET परीक्षा में 13.13 लाख नौजवान पास हुए हैं. इन अभ्यर्थियों की शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी होने वाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं के लिए जल्द ही नौकरी का खजाना निकलने वाला है.

विज्ञापन

UPTET पास युवाओं को नौकरी का इंतजार खत्म होने के संकेत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPTET परीक्षा पास करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ने का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए अधियाचन जा चुका है और अब विज्ञापन जारी होने वाला है. हालांकि, मुख्यमंत्री के बयान में भर्ती के कुल पदों और विज्ञापन जारी होने की निश्चित तारीख की जानकारी नहीं दी गई है.

सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार पर भी फोकस

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार सरकारी नौकरी के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी तैयार कर रही है. उन्होंने सीएम उद्यमी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अपना रोजगार शुरू करने वाले युवाओं के लिए यह योजना उपलब्ध है, इसके अलावा हर न्याय पंचायत स्तर पर युवाओं को डिजिटल इंटरप्रेन्योर के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें.

यह भी पढ़ें:


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola