यूपी में जंगलराज की वापसी, फिरोजाबाद में फोन ब्लॉक करने पर शिक्षिका पर अंधाधुंध फायरिंग, योगी सरकार पर भड़की कांग्रेस
फिरोजाबाद में फोन ब्लॉक करने पर शिक्षिका पर अंधाधुंध फायरिंग
UP Crime: फिरोजाबाद में एक शिक्षिका पर ग्राम प्रधान के देवर ने उस वक्त गोलियां चला दीं जब वह बच्चों को पढ़ा रही थीं. आरोप है कि फोन नंबर ब्लॉक करने की रंजिश में यह हमला हुआ. इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रूह कांपने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपने घर में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका अंजलि यादव पर ग्राम प्रधान के दबंग देवर ने तमंचे से अंधाधुंध गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार फोन करके अंजलि को परेशान कर रहा था और नंबर ब्लॉक किए जाने की रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता का भाई यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है, वहीं इस दुस्साहसिक घटना के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर करारा हमला बोला है.
घर में बच्चों को पढ़ा रही थीं अंजलि, अचानक हुई फायरिंग.
फिरोजाबाद में शिक्षिका अंजलि यादव घर के अंदर बच्चों को पढ़ा रही थीं. इसी दौरान दबंग ने कथित तौर पर तमंचे से उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
फोन करके परेशान करने का आरोप, नंबर ब्लॉक करने पर बढ़ी रंजिश
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान का देवर लगातार अंजलि यादव को फोन करके परेशान कर रहा था. परेशान होकर अंजलि ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वह घर में घुसा और शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया.
पीड़िता का भाई यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
इस घटना का एक और पहलू सामने आया है. अंजलि यादव का भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. इसी को लेकर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस ने अपने X पोस्ट में इसी घटना का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा और ‘बेटी बचाओ’ के दावों पर सवाल खड़े किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए