लोटस सोसायटी में अविवाहित युवक और विवाहित महिला का शव पंखे से लटका मिला

नोएडा : शहर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी फ्लैट से पुलिस को गुरुवार को एक युवक और एक विवाहिता के शव पंखे से लटके मिले. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने बताया कि गौरव और प्रीति के शव लोटस सोसायटी के एक फ्लैट में पंखे से लटके हुए मिले. उन्होंने बताया कि गौरव […]
नोएडा : शहर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी फ्लैट से पुलिस को गुरुवार को एक युवक और एक विवाहिता के शव पंखे से लटके मिले. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने बताया कि गौरव और प्रीति के शव लोटस सोसायटी के एक फ्लैट में पंखे से लटके हुए मिले.
उन्होंने बताया कि गौरव मूल रूप से बागपत जनपद का रहने वाला है. वह ग्रेटर नोएडा में रहकर कर्मचारी चयन आयोग (एसएसी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह अविवाहित है. प्रीति का विवाह सुनपुरा गांव के निवासी प्रदीप से हुआ था. प्रीति के ससुराल वालों ने बुधवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.
जायसवाल का कहना है कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लगता है. ऐसा लगता है कि गौरव और प्रीति लिव-इन रिलेशन में थे और उन्होंने किन्हीं कारणों से साथ में आत्महत्या कर ली. गौरव के पिता योगेंद्र और प्रीति के मायके वाले अपनी-अपनी संतान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
जायसवाल का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. पुलिस का कहना है कि वह आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




