बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास खून से लथपथ मिला शव, पांच मीटर दूर पड़ा था कटा पैर

Updated:
विज्ञापन

यूपी क्राइम न्यूज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बुलंदशहर के शिकारपुर में एक किसान की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। किसान लालाराम का शव घर के पास सड़क पर खून से लथपथ मिला, जबकि उनका एक पैर भी कुछ दूरी पर पड़ा था। इस चौंकाने वाली घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

विज्ञापन

Bulandshahr Farmer Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार तड़के एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई. शिकारपुर क्षेत्र के रनाईच गांव में 45 वर्षीय किसान लालाराम का शव उनके घर के पास सड़क पर खून से लथपथ मिला. शव से करीब पांच मीटर दूर उनका कटा हुआ पैर भी पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रात में खाना खाकर छत पर सोने गए थे

परिजनों के अनुसार, लालाराम बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद मकान की पहली मंजिल पर सोने चले गए थे. परिवार के अन्य सदस्य नीचे सो रहे थे. तड़के घर में चीख-पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुली. बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर लालाराम का खून से लथपथ शव पड़ा था. शव से कुछ दूरी पर उनका बायां पैर भी पड़ा मिला. यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई.

खेती से चलता था परिवार का खर्च

लालाराम खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह पत्नी रजनी देवी, दो बेटों, बेटी और बहू के साथ रहते थे. बड़े बेटे गौरव की करीब आठ महीने पहले शादी हुई थी और वह खेती के काम में पिता का हाथ बंटाता था. वहीं बेटी सीमा और छोटा बेटा मोहित पढ़ाई कर रहे हैं. किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

लालाराम की पत्नी रजनी देवी ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को छत से नीचे फेंका गया होगा. हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. अभी हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें.

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में सांप के डसने से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola