3 बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद अब एक छत के नीचे पलेंगे 9 बच्चे, पढ़ें अनोखे निकाह की कहानी

Updated:
विज्ञापन

3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से किया निकाह (क्रेडिट सोशल मीडिया)

UP News: मुरादाबाद के रानीनागल गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. पति की मौत के पांच साल बाद तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर से निकाह किया. दोनों ने परिवार की रजामंदी के बिना कोर्ट मैरिज की.

विज्ञापन

UP News: मुरादाबाद के रानीनागल गांव में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. पति की मौत के करीब पांच साल बाद तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर के साथ निकाह किया है. दोनों ने पहले कलियर शरीफ जाकर निकाह किया और इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की. परिवार की नाराजगी के बाद मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने और आगे साथ रहने की बात कही.

विज्ञापन

परिवार की जानकारी के बिना किया निकाह, विरोध के बाद हुई पंचायत

बताया गया कि तबस्सुम की मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई थी. उमर मैकेनिक का काम करते हैं. बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को समझा और साथ जीवन बिताने का फैसला किया. इसके बाद दोनों परिवार की जानकारी के बिना कलियर शरीफ गए और निकाह कर लिया. बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की. शादी की जानकारी मिलने पर परिवार और रिश्तेदारों की ओर से विरोध किया गया, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई.

पंचायत में दोनों ने कहा- अपनी मर्जी से लिया फैसला

ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई. तबस्सुम और मोहम्मद उमर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से निकाह किया है और अब साथ रहना चाहते हैं. पंचायत में तबस्सुम के ससुराल पक्ष ने भी अपनी बात रखी. बताया गया कि ससुराल पक्ष ने भविष्य में तबस्सुम से संबंध नहीं रखने की बात कही. वहीं, उमर ने तबस्सुम और उनके तीन बच्चों की जिम्मेदारी लेने की बात कही. किराए के मकान, खरीदे गए प्लॉट और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर हलफनामा दिए जाने की भी जानकारी सामने आई.

तीन बच्चों के साथ उमर के घर पहुंचीं तबस्सुम

पंचायत में सहमति बनने के बाद तबस्सुम अपने तीन बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ उमर के घर चली गईं. उमर के पहले से छह बच्चे हैं. इस तरह दोनों के साथ आने के बाद नई गृहस्थी में कुल नौ बच्चों की जिम्मेदारी हो गई है. तबस्सुम के पहले पति रियाजुल की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इसके बाद वह ससुराल में रहकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं. वहीं, उमर भी अपने पुराने वैवाहिक जीवन से अलग हो चुके थे. दोनों ने पारिवारिक विरोध के बावजूद अपने फैसले पर कायम रहते हुए नई जिंदगी शुरू करने का निर्णय लिया है.

Must Read- हादसे से सहमा वृंदावन! 3 साल से बन रहे मॉल की अचानक गिरी शटरिंग, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की गई जान, 1 गंभीर


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola