Kaushambi: मनचाही दुल्हन नहीं मिली तो मंदिर से चुरा लिया शिवलिंग, छोटू गिरफ्तार है, शिवलिंग भी बरामद
Published by : Rajneesh Yadav Updated At : 05 Sep 2023 9:44 PM

Kaushambi News: कौशांबी में एक लड़के को मनचाही दुल्हन नहीं मिली, तो उसने शिव मंदिर से शिवलिंग ही चुरा लिया. उसका कहना है कि मैंने पूरे सावन मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा की. उनसे सिर्फ एक ही मन्नत मांगी थी कि गांव की जिस लड़की को मैं पसंद करता हूं.
Kaushambi News: कौशांबी में एक लड़के को मनचाही दुल्हन नहीं मिली, तो उसने शिव मंदिर से शिवलिंग ही चुरा लिया. उसका कहना है कि मैंने पूरे सावन मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा की. उनसे सिर्फ एक ही मन्नत मांगी थी कि गांव की जिस लड़की को मैं पसंद करता हूं, उससे मेरी शादी हो जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए गुस्से में आकर मैंने शिवलिंग चोरी कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
हैरान करने वाली ये वारदात कौशांबी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी. दूर स्थित महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव की है. युवक ने 2 सितंबर को मंदिर से शिवलिंग चुराकर पास में ही झाड़ियों में छिपा दिया था। जिसे सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला आपको बताते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए