Khelo India Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की मेजबानी को तैयार लखनऊ, दुल्हन की तरह सजी राजधानी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 May 2023 10:07 PM

Khelo India Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक होगा. लखनऊ में तैयारिया पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई को लखनऊ व समापन 3 जून को वाराणसी में होगा.
Khelo India University Games 2023: उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 को लेकर तैयारिया पूरी कर ली गई है. यूपी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है. यह आयोजन दिव्य-भव्य हो, जिससे मेहमानों खिलाड़ियों-आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की अनुपम छवि हो इसको ध्यान रखकर शहर को जी20 की तरह सजाया गया है. खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई को लखनऊ व समापन 3 जून को वाराणसी में होगा. 10 दिनों तक चलने वाला मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का आयोजन लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए