Uttar Pradesh Breaking News Live: ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश की जिंदगी राजकुमार की तरह, जनता का दर्द नहीं पता
Uttar Pradesh Breaking News Live: भाजपा अपने स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी. प्रदेश में 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे. सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी इस संबंध में रविवार को बैठक करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अमेठी में मिला संदिग्ध हालत में अज्ञात युवती का शव
अमेठी से बड़ी खबर सामने आ रही है. संदिग्ध हालत में अज्ञात युवती का मिला शव है. थाने से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका शव को पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का मामला है.
सोनभद्र: सन्तोष हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
सोनभद्र जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सन्तोष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एक महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल बोतल का नुकीला टुकड़ा भी बरामद किया है. घटना का कारण झगड़े में समझौता और छेड़खानी करना था. आरोपी नीशु की प्रेमिका से छेड़खानी करने की बात सामने आ रही है.
आयोग ने किया मतदाता सूची अपडेट
नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट कर दिया है. पुर्निक्षण के बाद चार लाख सात हजार से अधिक नए मतदाता बढ़ गये है.
सीएम योगी ने मैनपुरी हादसे पर दुख व्यक्त किया
लखनऊ. सीएम योगी ने मैनपुरी हादसे पर दुख व्यक्त किया. सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त हुए कहा कि दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज कराया जाए. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, 6 लोग घायल
आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा हुआ है. इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गया. जिसके कारण ईंटों के नीचे छह लोग दब गए. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी. ट्रैक्टर के नहर में गिरते ही उनके ऊपर ईंटों से भरी ट्राली गिर पड़ी. ग्राम वासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांच व्यक्तियों को नहर से निकाला. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना इरादत नगर क्षेत्र की बतायी जा रही है.
ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश की जिंदगी राजकुमार की तरह, जनता का दर्द नहीं पता
प्रयागराज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को संरक्षण देती है. प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह से देख रही है. अखिलेश यादव की जिंदगी राजकुमार की तरह है, जनता के दर्द का उन्हें कोई पता नहीं है. वो हमेशा न्यूज में बना रहना चाहते हैं. निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है, पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए