Uttar Pradesh Breaking News Live: कांग्रेस ने वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव और कानपुर से अशनी अवस्थी को दिया टिकट
Uttar Pradesh Breaking News Live: अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है. मंगलवार दोपहर प्रयागराज पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई. आज दोपहर तक वह यूपी पहुंच जाएगा. उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
कांग्रेस ने वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव और कानपुर से अशनी अवस्थी को दिया मेयर का टिकट

लखनऊ से वंदना मिश्रा समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी, आठ जिलों की सूची जारी
समाजवादी पार्टी ने वंदना मिश्रा को लखनऊ से मेयर प्रत्याशी घोषित किया है. इसके अलावा काजल निषाद को गोरखपुर से, अयोध्या से आलोक पांडेय, मेरठ से सीमा प्रधान, इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है. दे रात समाजवादी पार्टी ने सूची जारी की है.

आकांक्षा दुबे मामले में गायक समर सिंह पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह को पांच दिन की रिमांड पर लिया है. आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पायी गयी थी. समर सिंह पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है.
कोविड : छात्रों को बिना मास्क के नहीं मिलेगी स्कूल की एंट्री
लखनऊ में कार्यालय, स्कूल, अस्पताल, मॉल सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी होगा. ज़िला प्रशासन ने कोविड की वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र दिशा निर्देश जारी किये हैं. मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को कहा गया है. स्कूलों में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा. कक्षा में बच्चों के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए बैठाया जायेगा. सभी जगहों पर थर्मल स्कैनिंग होगी. र्दी बुखार के लक्षण होने पर बच्चों को स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया है.
वरुण गांधी भी आरिफ के सारस पर हुए भावुक, कहा- लौटा दीजिए आजादी और मित्र
अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर अब भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी भावना व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर गुजारिश की है कि आरिफ और सारस की दोस्ती खास है. इन दोनों दोस्तों को एक कर देना चाहिए. जब से आरिफ के सारस से मिलने का वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया यूजर्स यही मांग कर रहे हैं. वरुण गांधी ने ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ‘सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है. यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं. उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापस लौटा दीजिए.’
बाराबंकी में नवविवाहित की मौत, साड़ी के फंदे से मिला लटका शव
यूपी के बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में नवविवाहित की मौत हुई. युवती का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला के जलालनगर बेलहरा का है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए