ePaper

नैमिषारण्य धाम में अखिलेश यादव ने किया दर्शन, बोले- 'असुरों से बचाने के लिए किया प्रार्थना, देखें तस्वीरें

Updated at : 10 Jun 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
नैमिषारण्य धाम में अखिलेश यादव ने किया दर्शन, बोले- 'असुरों से बचाने के लिए किया प्रार्थना, देखें तस्वीरें

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरन अखिलेश यादव ने कहा कि आज के असुरों से जनमानस को बचाने के लिए हम यहां प्रार्थना करने आए हैं.

विज्ञापन
undefined

नैमिषारण्य में शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अखिलेश ने शाम को पहुंचे. यहां पर चक्र तीर्थ पर आचमन करने के बाद विधि-विधान से ललिता देवी मंदिर में पूजा की. अखिलेश यादव ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि असुर वहीं है जो अत्याचार करें. आज के असुरों से जनमानस को बचाने के लिए हम यहां प्रार्थना करने आये हैं.

undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि असुरों का नाश करने वाली धरती नैमिषारण्य आने पर आज के असुर दुष्प्रचार करेंगे. जो किसी की भक्ति पर सवाल उठाये वो अधर्मी हैं. अखिलेश यादव ने एक संदेश देने की कोशिश भी की कि हिंदू रीति-रिवाजों में उनकी श्रद्धा किसी अन्य से कम नहीं.

undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के सभी नेताओं का ख़ासकर सीतापुर के नेताओं का धन्यवाद और आभार प्रकट करूंगा. ऐसे पवित्र स्थान पर उन्होंने ये समाजवादी पार्टी के शिविर का आयोजन किया. इसके लिए मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं.

undefined

अखिलेश यादव यहां समाजवादी पार्टी के लोक जागरण अभियान के अंतर्गत सीतापुर में हो रहे प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने के लिए नैमिषारण्य पहुंचे हैं. शनिवार को इस प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन है. शिविर के समापन पर अखिलेश यादव ने संबोधन किया. इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई थी.

undefined

लोकसभा चुनाव से पहले सपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है. पार्टी के लिए इनका महत्व इससे आंका जा सकता है कि यह आयोजन स्थानीय हैं, पर इनमें अखिलेश यादव समेत सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola