ePaper

UP Weather Update: यूपी में अब बारिश में आएगी कमी, लखनऊ सहित कई जगह उमस, जानें अपने शहर का मौसम

Updated at : 16 Aug 2023 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में अब बारिश में आएगी कमी, लखनऊ सहित कई जगह उमस, जानें अपने शहर का मौसम

UP Weather Update: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, अब बारिश का असर धीरे धीरे कम होगा. दिन में हल्की-फुल्की बारिश के बाद कुछ समय के लिए राहत महसूस होगी, लेकिन अधिकांश समय भारी उमस जैसी बनी रहने की संभावना जताई गई है. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होगी.

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के मौसम में अगस्त का महीना मानसून के लिहाज से राहत वाला साबित हुआ है. प्रदेश में लगभग सभी जगह बारिश देखने को मिली है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को रिमझिम बारिश हुई. हालांकि बुधवार सुबह की शरुआत से आसमान साफ है, इस वजह से उमस का प्रभाव देखे को मिल रहा है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो जगह और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 18 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थान पर बारिश के आसार हैं. आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है.

इसके बाद 19 और 20 अगस्त को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश में फिलहाल 21 अगस्त तक बारिश के आसार हैं. तापमान की बात करें तो अगले पांच दिन तक इसमें कोई बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश का असर धीरे धीरे कम होगा. दिन में हल्की-फुल्की बारिश के बाद कुछ समय के लिए राहत महसूस होगी, लेकिन अधिकांश समय भारी उमस जैसी बनी रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola