ePaper

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश के आसार, 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

Updated at : 21 Aug 2023 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश के आसार, 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम की ताजा परिस्थितियों के मुताबिक पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर स्थित है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक सोमवार को अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. फिलहाल उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सोमवार को अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. राज्य में एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दिन प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश में एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

इसके बाद 24 और 25 अगस्त अगस्त को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं. प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिन में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है.

मौसम की ताजा परिस्थितियों के मुताबिक पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर स्थित है. यह संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र रायपुर, गोपालपुर से होकर गुजर रही है. वहां से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है और औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है. इन परिस्थितियों का असर उत्तर प्रदेश के मौसम में भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola