UP Weather Live: बिपरजॉय चक्रवात का असर, यूपी के इन जिलों में 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी
UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंचने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने बिपरजॉय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूपी में भी इस चक्रवात का असर रविवार से देखने को मिलेगा. जबकि यूपी में मानसून 22 जून 2023 के आसपास आने की संभावना है. आइए जानते हैं यूपी में कब होगी बारिश. मानसून कब तक आएगा. बिपरजॉय तूफान का असर.
लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी
राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आज रात को लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है हालांकि मानसून 22 जून को सक्रिय हो रहा है लेकिन बीच-बीच में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है
यूपी में गर्मी का सितम जारी, कुशीनगर में 44.4 और प्रयागराज 44.2 डिग्री तापमान
यूपी में गर्मी का सितम जारी है. शनिवार को कुशीनगर और प्रयागराज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. कुशीनगर में 44.4 और प्रयागराज 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा कानपुर में 44.1, चंदौली 43.3, गाजीपुर 43.3, गोरखपुर 43, वाराणसी में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को 28 जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा.
मौसम विभाग बारिश कब होगी उत्तर प्रदेश
मौसम विभाग की माने तो चक्रवर्ती तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. यूपी में पछुआ हवा से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जगहों पर 24 घंटे में बारिश हो सकती है तो कई जगहों पर 22 जून के आसपास बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर करीब 41 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों में शाम होते ही झमाझम बारिश होने की उम्मीद है.
24 घंटे में यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
यूपी के फर्रुखाबाद, बिजनौर, शामली, मैनपुरी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, रामपुर, कानपुर देहात समेत बड़ौत आंधी के साथ 24 घंटे में बारिश होने की पूरी उम्मीद जतायी गई है.
यूपी के नोएडा से लेकर अयोध्या तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के बरेली, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़ हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा, कानपुर, अयोध्या में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए