यूपी निकाय चुनाव: झांसी मंडल में ललितपुर ने 56.15 प्रतिशत के साथ बाजी मारी, जानें कहां हुई सबसे कम वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023: बुंदेलखंड के झांसी मंडल में निकाय चुनाव को लेकर मिला जुला असर देखने को मिला. प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव में झांसी मंडल में अन्य जनपदों की तुलना में अधिक मतदान हुआ. शाम बजे तक ललितपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई.
UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुंदेलखंड के झांसी मंडल में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इनमें झांसी, जालौन और ललितपुर में वोट डाले गए.
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक झांसी जनपद में 49.73 प्रतिशत, जालौन जनपद में 55.13 प्रतिशत और ललितपुर जनपद में 56.15 प्रतिशत मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए. इस तरह ललितपुर में सबसे अधिक मतदान और झांसी में सबसे कम मतदान संपन्न हुआ.
Also Read: UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर
यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 37 जनपदों में संपन्न हुआ. इनमें कुल 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला ईवीएम और बैलेट बॉक्स में बंद हुआ. राजधानी लखनऊ सहित 10 शहरों में मेयर पद को लेकर सभी की निगाहें टिकी रहीं. इस बीच शहरी मतदाताओं में एक बार फिर उदासीनता देखने को मिली. इस तरह मतदान का लेकर की गई अपील का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला.
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




