UP Lekhpal Recruitment 2022: यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़े हर प्रश्न का जवाब यहां देखें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2022 7:08 AM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है.

लेखपाल भर्ती की लास्ट डेट कब है

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 जनवरी 2022 से शुरू हो रही इस भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लेखपाल के कुल 8085 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

यूपी लेखपाल में सिलेक्शन कैसे होगा

लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे. परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी..

क्या लेखपाल परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

अभ्यर्थियों को लिए ध्यान देने योग्य बात ये है कि गलत सवाल पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की होगी. आसान शब्दों में कहें तो चार गलत सवाल पर आपका एक अंक काटा जाएगा. परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola