ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मामलों में आई कमी, गुरुवार को मिले 2326 नये मामले

Updated at : 10 Feb 2022 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मामलों में आई कमी, गुरुवार को मिले 2326 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. गुरुवार को कोरोना के 2 हजार 326 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब कुल 18,016 एक्टिव मामले है.

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,96,978 सैंपल की जांच की गयी. जिसमें से 2,326 नये मामले सामने आये हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 4,357 लोग और अब तक कुल 20,11,830 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 18,016 एक्टिव मामले है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है. प्रदेश में 09 फरवरी, 2022 को एक दिन में 10,05,200 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,02,06,051 और दूसरी डोज 10,86,65,484 दी गयी. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,13,14,667 और दूसरी डोज 9,98,582 दी गयी है. कल तक 18,54,729 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,30,39,513 वैक्सीन की डोज दी गयी है.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola