ePaper

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विराेध में यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर हुई गिरफ्तारी

Updated at : 24 Mar 2023 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विराेध में यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर हुई गिरफ्तारी

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे कांग्रेस के नेता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच गये और जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर राहुल गांधी से डरने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

लखनऊ: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने से आक्रोशित कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व कांग्रेसियों का एक जत्था माल एवेन्यू स्थित कार्यालय से निकला और नारेबाजी करते हुए हजरतगंज पहुंच गये. गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी से बीजेपी डर रही है. इसीलिये वह तानाशाही पर उतर आयी है. वह तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे. प्रदर्शन करने वालें में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अशोक सिंह आदि मौजूद थे.

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे कांग्रेस के नेता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच गये और जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वहां राम धुन गायी. लगभग 15 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी. थोड़ी बहुत खींचतान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और ईको गार्डन भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola