UP Breaking News Live: CM योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में होगा ‘आयुष बोर्ड’ का गठन

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति से उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

CM योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में होगा ‘आयुष बोर्ड’ का गठन

CM योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में होगा ‘आयुष बोर्ड’ का गठन. आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी सिद्धा, प्राकृतिक चिकित्सा और योग पद्धति के संस्थानों के विनियमन और चिकित्सकों के पंजीयन के लिए नवीन बोर्ड गठित होगा .हेल्थ टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश. आयुष बोर्ड का मुखिया महानिदेशक होगा, जबकि आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी तथा योग, नैचुरोपैथी व सिद्धा पद्धतियों के लिएअलग-अलग निदेशक होंगे.

स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एससीआरडीए) का गठन जल्दी होगा, सीएम ने तीन महीने में मांगा प्रस्ताव

सीमए योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एससीआरडीए) का गठन जल्दी होगा. तीन महीने के अंदर एससीआरडीए की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी जनपद एससीआरडीए में शामिल होंगे. राजधानी लखनऊ में एससीआरडीए का मुख्यालय होगा. बाकी जनपदों में रीजनल ऑफिस खोले जाएंगे. आगामी सौ साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास की योजना बनाई जाएंगी. अमृत योजना के अंतर्गत 59 शहरों के लिए तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान शासन के अनुमोदानार्थ 30 सितंबर तक मांगा गया है.

आगरा के संजय प्लेस में शुक्रवार शाम को डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में आग

आगरा के संजय प्लेस में शुक्रवार शाम को डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लग गई.आग लगने के कारण रेस्टोरेंट के एसी चपेट में आ गए. एसी में आग लगने से तेज धमाके अफरा तफरी मच गई. काफी देर तक धमाके होते रहे. इससे आसपास का पूरा मार्केट खाली हो गया. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है.

अयोध्या के दीपोत्सव में इस साल विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

फ़िरोज़ाबाद दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि ” न केवल उत्तर प्रदेश और भारत के लिए बल्कि दुनिया भर के सनातन संस्कृति के अनुयायियों के लिए अयोध्या आस्था का केंद्र है. हम इस दिवाली भव्य जश्न मनाएंगे…हम अपना (गिनीज बुक ऑफ़) तोड़ देंगे” उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या दीपोत्सव पर कहा, ”इस साल विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा और 21 लाख दीये जलाए जाएंगे।”

कानपुर में बुजुर्ग की जमीन दरोगा ने कब्जा की, अखिलेश ने मदद का दिया भरोसा

कानपुर में बुजुर्ग ने दरोगा पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया. कानपुर के सपा कार्यालय में पहुंचा बुजुर्ग. अखिलेश यादव ने मदद का भरोसा दिया है.

दवा कारोबारी की आंख फोड़ने वाले भाजपा पार्षद के पति अंकित शुक्ला का सरेंडर

कमिश्नर कानुपर के सामने भाजपा के पार्षद पति अंकित शुक्ला ने सरेंडर कर दिया है. मेडिकल स्टोर संचालक अमोल दीप सिंह भाटिया शनिवार रात को पत्नी गुनीत कौर के साथ कार से जा रहे थे. रास्ते में पीछे से आए भाजपा की एक पार्षद के पति अंकित शुक्ला की कार ओवरटेक करने के दौरान हल्की टकरा गई थी. पार्षद पति और उनके साथियों ने अमोल दीप को बेरहमी से पीट दिया था. अमोलदीप की दाईं आंख फूट गई थी, रोशनी भी चली गई है. पुलिस ने अमोलदीप भाटिया की तहरीर पर रविवार को भाजपा पार्षद पति व उनके साथियों के खिलाफ धारा 324 , 354 , 504 , 506 (जान से मारने की धमकी देना) में एफआईआर दर्ज की थी. दिल्ली से आई मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एफआईआर में कई गंभीर धाराओं को बढ़ाया है. यह आरोप सिद्ध हो गए तो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा तक हो सकती है. पुलिस ने नामजदगी के बाद आरोपितों की तलाश के लिए उनके आवास पर दबिश देना शुरू कर दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola