Live Updates

UP Breaking News Live: मेरठ में वंदे भारत ट्रेन से रेहड़ा टकराया, महिला व दो बेटियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत इंग्लैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा किया गया है. इकाना में 600 पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं. ड्रोन-सीसीटीवी से पुलिस निगरानी करेगी. स्टेडियम के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती रहेगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

मेरठ में वंदे भारत ट्रेन से रेहड़ा टकराया, महिला व दो बेटियों की मौत

मेरठ के कंकर खेड़ा में कासिमपुर फाटक पर एक रेहड़ा का पिछला हिस्सा वंदे भारत ट्रेन से टकरा गया. जिससे एक महिला उसकी दो बेटियों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि नरेश नाम का व्यक्ति पत्नी लक्ष्मी व दो बेटियों के साथ रेहड़ा से जा रहा था. कासिमपुर फाटक बंद होने के कारण वह नीचे से निकलकर दूसरी तरफ जा रहा था. तभी वंदे भारत ट्रेन आ गयी और रेहड़ा का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया. ट्रेन देहरादून की तरफ जा रही थी. दुघर्टना के बाद थोड़ी देर ट्रेन रुकी रही. जरूरी जांच के बाद ट्रेन के रवाना कर दिया गया.

गाजियाबाद में लूट के दौरान घायल बीटेक छात्रा कीर्ति की मौत

गाजियाबाद के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजमें बीटेक छात्रा की कीर्ति की मौत हो गयी है. वह अपने साथी छात्र के साथ हापुड़ लौट रही थी,रास्ते में ऑटो में सफर के दौरान लुटेरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की थी. विरोध पर उसे धक्का दिया और कीर्ति सिर के बल गिर गयी. उसे गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि यशोदा अस्पताल में शाम 7. 40 पर उसकी मौत हो गयी. घटना मसूरी थाना क्षेत्र में NH9 की थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है. एक फरार है.

एसजीपीआई में पूर्व सांसद के बेटे को नहीं मिला इलाज, धरने पर बैठे

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश मिश्रा (40) की किडनी का इलाज एसजीपीजीआई में बीते एक साल से चल रहा है.बताया जा रहा कि शनिवार को प्रकाश मिश्रा की तबीयत अधिक खराब हो गई. परिजन उसे लेकर एसजीपीजीआई की इमरजेंसी पहुंचे. लेकिन वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया. समय से इलाज न मिलने के कारण पूर्व सांसद के बेटे की मौत हो गयी. इससे आहत भैरों प्रसाद एसजीपीजीआई में ही धरने पर बैठ गये. इसकी जानकारी मिलने पर निदेशक प्रो. आरके धीमन मौके पर पहुंचे और पूर्व सांसद से मामले की जानकारी ली. उन्होंने जांच के बार कार्रवाई करने की बात कही है.

पीईटी में दूसरे दिन भी पकड़े गये मुन्ना भाई, पुलिस कर रही पूछताछ

पीईटी परीक्षा में लगातार दूसरे दिन सेंध लगाने की कोशिश की गयी. रायबरेली में रिश्तेदार की जगह फिरोज गांधी डिग्री कालेज में दो मुन्ना भाई पकड़े गये. पुलिस इनसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हरदोई के जेम्स विद्यालय में बने सेंटर पर भी एक मुन्ना भाई पकड़ा गया. इसके फिंगर प्रिंट और चेहरा मैच नहीं कर रहा था.

बदायूं के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, पंजाब से लौट रहा था घर

उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को ट्रेन से गिरकर बदायूं के युवक की मौत हो गई.वह पंजाब से घर लौट रहा था.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी.बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया.बरेली मंडल के बदायूं जनपद के दातागंज निवासी सद्दाम (20 वर्ष) पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था.वह शनिवार रात घर आने को ट्रेन से निकला था.मगर, बरेली जंक्शन से पहले मालगोदाम के पास उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा

भारत इंग्लैंड क्रिकेट मैच देखने पहुंचे अखिलेश यादव, बोले जीतेगी इंडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को भारत इंग्लैंड के बीच हो रहे वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच को देखने इकाना स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने मैच खत्म होने के बार मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया मैच जीतेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola