UP Breaking News Live: UP News: आज़म ख़ान को फंसाने वालों में कांग्रेस के लोग भी शामिल : अखिलेश यादव
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव बिना सांसद बने अगर प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो बन जाएं, उत्तर प्रदेश में अब की एक भी सीट समाजवादी पार्टी नहीं जीत पाएगी. उनका कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मैनपुरी वाली सीट भी सपा के हाथ से चली जाएगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
“आज़म ख़ान को फंसाने वालों में कांग्रेस के लोग भी शामिल” : अखिलेश यादव
“आज़म ख़ान को फंसाने वालों में कांग्रेस के लोग भी शामिल”, अखिलेश यादव का कांग्रेस पर एक बार फिर हमला। अजय राय कल सीतापुर जेल में आज़म खान से मिलने जाएंगे। अखिलेश बोले-आजम साहब से सबको मिलना चाहिए.
UP News: एयर फोर्स के प्रशिक्षण विमान से फ्यूल टैंक गिरे, गांव में हड़कंप
लखनऊ: इंडियन एयरफोर्स के प्रशिक्षण विमान से बुधवार दोपहर मिसाइल के आकार की दो वस्तुएं गिरने से बीकेटी के गाजीपुर गांव में हड़कंप मच गया. दो वस्तुएं काफी ऊंचाई से एक खेत में गिरी थीं. ऊंचाई से गिरने के कारण खेत में धमाका भी हुआ. लेकिन खेत में इस दौरान कोई ग्रामीण नहीं था, इसलिये कोई हादसा नहीं हुआ. सेंट्रल एयर कमांड सीपीआरओ का इस हादसे के बाद बयान आया है. जिसमें उन्होंने इसे फ्यूल टैंक बताया है. जिसे ग्रामीण क्षेत्र से एयरफोर्स के अधिकारियों ने रिकवर कर लिया है.
एकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे अखिलेश
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करने के बाद कहा, “समाजवादियों ने इस स्टेडियम का निर्माण किया है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों को इस स्टेडियम पर गर्व है, उन्हें मौका मिलेगा.” विश्व स्तरीय स्टेडियम में एक अच्छा मैच देखें…”
यूपी में बिजली होगी सस्ती, UPPCL ने उपभोक्ताओं 1055 करोड़ की राहत देने के लिए नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है, यूपीपीसीएल ने नियामक आयोग को बिजली का बिल कम करने के लिए प्रस्ताव भेजा है. लोकसभा चुनाव से पहले 1055 करोड़ की राहत मिल सकती है. यूपीपीसीएल ने घरेलू और कामर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर में कटौती करने का प्रस्ताव दिया है.
आगरा के के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग
आगरा के थाना मलपुरा के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई. बुधवार दोपहर को हुई इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आग में दो यात्री आग की चपेट में आ गए. ट्रेन में लगी आग मची चीख पुकार मच गई. प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
कानपुर में , 12 बच्चे एचआईवी – हेपेटाइटिस से संक्रमित मिले, ब्लड बैंक की लापरवाही सामने आई
कानपुर में ब्लड बैंकों की बड़ी लापरवाही के कारण एचआईवी जैसी गंभीर लाइलाज बीमारी से बच्चे संक्रमित हो गए हैं. थैलेसीमिया से पीड़ित 12 बच्चों में संक्रमण मिला है. अभी तक की जांच में बताया जा रहा है कि प्राइवेट ब्लड बैंक से ब्लड लेकर चढ़वाने से यह संक्रमण फैला है. दो बच्चे एचआईवी, दो हेपेटाइटिस बी और आठ हेपेटाइटिस सी से संक्रमित होने की बात कही जा रही है. हैलट अस्पताल में संचालित थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में यह बच्चे भर्ती हैं. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने एचओडी के बयान खंडन कर बाल रोग विभागाध्यक्ष पर कार्यवाही की बात कही है. ब्लड trasnfusion विभाग पर भी कार्रवाई हो सकती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए