Live Updates

UP Breaking News Live: बहराइच में स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा सरकार की फितरत है लोकतंत्र को कुचलना

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राजधानी लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर और उनके भाई से केंद्रीय गृहमंत्री का पीएस बनकर 85 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है. ठग और उसके साथियों ने दोनों भाइयों से दो करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की. प्रकरण में गोमतीनगर थाने में ठग दंपती समेत आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बहराइच में स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा सरकार की फितरत है लोकतंत्र को कुचलना

बहराइच में सपा महासचिव स्वामी प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलना भाजपा सरकार की फितरत है, निर्दोष होने के बाद आजम 27 महीने जेल में रहे. भाजपा सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने में लगी है. आजम खां इनके राजनैतिक द्वेष भावना के शिकार हुए हैं.

लखनऊ में दशहरा पर्व की तैयारियों का वीडियो

कार्यक्रम की तैयारियां अच्छी हैं, कई दिग्गज नेता व अधिकारी मौजूद रहेंगे- राम लीला कमेटी के सचिव आदित्य द्विवेदी

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ अधिकारियों की बैठक की हुई

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भवन में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक की हुई. इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे.

जस्टिस डीएस सिन्हा का हुआ निधन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के रह चुके हैं न्यायमूर्ती

न्यायमूर्ती डीएस सिन्हा का दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा. बता दें कि डीएस सिन्हा इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ती की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

देहरादून में अखिलेश यादव बोले- समाजवादियों का लक्ष्य भाजपा को रोकना है, उत्तराखंड में सपा का संगठन बनेगा

देहरादून में अखिलेश यादव बोले- समाजवादियों का लक्ष्य है भाजपा को रोका जाए, उत्तराखंड में सपा का संगठन बनेगा. कोशिश करेंगे पार्टी यहां से चुनाव लड़े. गठबंधन बहुत मजबूत है, पीडीए भी मजबूत है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है, उनके और हमारे सोचने का तरीका अलग है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola