UP Breaking News Live: बाराबंकी में दो स्लीपर बसें हादसे का शिकार, मध्य प्रदेश और गोंडा के 44 यात्री घायल
UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. प्रदेश में 31 मई तक तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. वहीं छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने एसएस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रवीन सिंह चौहान से पूछताछ करेगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बाराबंकी में दो स्लीपर बसें हादसे का शिकार, मध्य प्रदेश और गोंडा के 44 यात्री घायल
बाराबंकी (संवाद)। जिले के सफदरगंज और मसौली थाना क्षेत्रों में दो स्लीपर बसें हादसे का शिकार हो गईं. सफदरगंज में मध्य प्रदेश से अयोध्या जा रही बस जाम में फंस गई. इसी बीच पीछे से आए टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस आगे खड़े ट्रक में जा घुसी. बस में सवार 52 लोगों में से 20 को गंभीर चोटें आईं, जबकि कई मामूली जख्मी हुए. वहीं मसौली में ड्राइवर को नींद आने की वजह से डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गईं. यहां दो दर्जन यात्री घायल हुए, जिनमें पांच को गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया.
अलीगढ़: बच्चों के क्रिकेट विवाद में बड़े कूदे , फायरिंग में 3 घायल
अलीगढ़ : अलीगढ़ में क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बच्चों के क्रिकेट के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. जिसमें हमलावरों ने लाठी डंडो से मार पीट करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. जिसमें तीन लोगों को गोलियां लगी हैं. जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं, गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. घटना थाना गोंडा इलाके के कुंवरपुर की है. पुलिस का कहना है कि बच्चों के झगड़े में एक ही समुदाय के पड़ोसी भिड़ गए. जिसमें 3 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है. हालांकि तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वही, अधिकारियों द्वारा मौके पर आकर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है.
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक में आवेदन अब 15 जून तक

यूपी भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, पांच निलंबित
यूपी भवन में यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. सीएम योगी के निर्देश पर दिल्ली स्थित यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष सहित पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. एक महिला ने यूपी भवन में यौन शोषण होने का आरोप लगाते हुए ट्वीटर पर पोस्ट लिखी थी. इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.

यूपी एमएलसी उपचुनाव, बीजेपी के पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह चुनाव जीते
यूपी विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी के पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया है. पद्मसेन चौधरी को 279 मत मिले हैं. सपा के रामकरन को 116 वोट मिले हैं. एक वोट खारिज हो गया.
यूपी विधान परिषद उपचुनाव की गिनती शुरू 2 सीटों के लिए हुआ है मतदान
यूपी एमएलसी की दो सीटों पर हुई वोटिंग के लिये मतगणना शुरू हो गयी है. चुनाव में कुल 396 वोट पड़े. कांग्रेस ने वोटिंग में शामिल न होने का निर्णय लिया था. उसके दो विधायकों ने मतदान नहीं किया. सपा को मनोज पारस और बसपा के उमाशंकर सिंह ने भी मतदान नहीं किया. तीन विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर पाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए