Live Updates

UP Breaking Live: लखनऊ की सिफ़ी मस्जिद में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज सीतापुर, गोरखपुर लखीमपुर और बलरामपुर के दौरे पर रहेंगे. शाम पांच बजे सीएम योगी गोरखपुर जाएंगे. यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

लखनऊ की  सिफ़ी मस्जिद में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ: शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब हुकूमत के ख़िलाफ विशाल प्रदर्शन किया है. मदीना में जन्नतुल बक़ी क़ब्रिस्तान में पैगमबरे इस्लाम की बेटी हज़रत फ़ातिमा ज़हरा की क़ब्र को सऊदी शासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. इसके विरोध में लखनऊ में नमाज़ के बाद आसिफ़ी मस्जिद में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.

रामलला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी 2024 को होगी यह तारीख एक अफवाह : चंपत राय

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि रामलला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी 2024 को होगी यह तारीख एक अफवाह है. ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह बयान शुक्रवार को अयोध्या में उन खबरों के खंडन में जारी किया है जिनमें रामलला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी 2024 को होने की बात कही गयी है.

भाजपा ने विकास के पूरे वादा के साथ जारी किया संकल्प पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने विकास के पूरे वादा के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इसमें आओ बनाएं ट्रिपिल इंजन की सरकार का नारा दिया है.

रोडवेज पर साइबर अटैक मामले में परिवहन निगम के एमडी हटाए

रोडवेज पर साइबर अटैक में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नप गए हैं. यूपीएसआरटीसी के एमडी संजय कुमार को हटा दिया गया है. 25 अप्रैल की रात में रोडवेज पर साइबर अटैक के बाद वेबसाइट हैक हो गई थी. परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव सह निगम के चेयरमैन एल.वेंकटेश्वर लू के पास एमडी का अतिरिक्त चार्ज रहेगा.

लखनऊ में माफिया और जिला बदर अपराधी लल्लू यादव गिरफ्तार

लखनऊ में माफिया और जिला बदर अपराधी लल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. लखनऊ के तालकटोरा पुलिस ने अपराधी लल्लू को गिरफ्तार किया है. उन पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 66 मुकदमे दर्ज हैं. जिला बदर के बाद भी वह अपने घर पर छिपकर रह रहा था.

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा, अपने कर्मों पर भरोसा है,  मुझे इंसाफ मिलेगा

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा है कि मुझे अपने कर्मों पर भरोसा है. मुझे इंसाफ मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश दिया है. मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा. मैंने कोई गलती नहीं की है. नहीं किसी के साथ गलत काम किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola