Live Updates

UP Breaking Live: संभल में मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करते समय तीन किशोर और दो किशोरियां डूबे

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: महराजगंज में 10 करोड़ की चरस के साथ 2 तस्कर अरेस्ट किये गये है. बताया जा रहा है कि चरस की पुड़िया बनाकर दिल्ली में बेची जाती है. झांसी से भाजपा विधायक रवि शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की गई है. साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

संभल में मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में डूबे तीन किशोर और दो किशोरियां

संभल से बड़ी खबर सामने आ रही है. रजपुरा थाना क्षेत्र के जिजौड़ा डांडा के अस्थाई गंगा घाट पर गंगा में नहाते समय तीन किशोर और दो किशोरियां बह गईं. ग्रामीणों ने दो किशोर और एक किशोरी को तो बचा लिया. लेकिन एक किशोर और एक किशोरी बह गए. उनकी तलाश की जा रही है.

बरेली नगर निगम के चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह सस्पेंड

बरेली नगर निगम के चर्चित चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.चीफ इंजीनियर को निदेशक स्थानीय निकाय कार्यालय से संबद्ध किया गया है. उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप थे.जिसके चलते जांच के बाद कार्रवाई की गई है.

ग्रेटर नोएडा पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. सोशल साइट के जरीए प्यार होने के बाद शादी की थी. शादी के बाद अनबन-लड़ाई शुरू हो गई थी. पति ने हत्या के बाद शव तालाब में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. हैबतपुर गांव के तालाब में महिला का शव मिला था.

मिर्जापुर में बोलेरो और टैंकर में जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर बोलेरो और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गयी है. वहीं तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. यह घटना पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास की है.

महराजगंज में 10 करोड़ की चरस के साथ 2 तस्कर अरेस्ट

महराजगंज में 10 करोड़ की चरस के साथ 2 तस्कर अरेस्ट किये गये है. बताया जा रहा है कि चरस की पुड़िया बनाकर दिल्ली में बेची जाती है. युवकों के कब्जे से 16 किलो चरस बरामद किया गया है. सदर थाना क्षेत्र के फरेंदा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

महाराजगंज  से 16 किलो चरस बरामद

महाराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के फरेंदा रोड पर पुलिस ने 10 करोड़ की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया कि ये चरस की पुड़िया बनाकर दिल्ली में बेचते थे. उनके पास से 16 किलो चरस बरामद किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola